फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law dies while trying to save his brother-in-law who was electrocuted in Budaun

Budaun News: साले को बचाने के प्रयास में जीजा की मौत, होली पर करंट लगने से हादसा, दो झुलसे

Sat, 15 Mar 2025 08:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 08:23 AM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव में शुक्रवार को होली पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके जीजा की मौत हो गई। युवक और उसकी पत्नी झुलस गई।  

विज्ञापन
Brother-in-law dies while trying to save his brother-in-law who was electrocuted in Budaun
हादसे के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव कस्बा के वार्ड छह में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साले और सलहज गंभीर रूप से झुलस गए। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बिसौली कस्बा निवासी राहुल की ससुराल कंवरगांव कस्बा के वार्ड नंबर छह में है। शुक्रवार सुबह राहुल होली खेलने के लिए अपनी ससुराल आया था। दोपहर करीब 11 बजे राहुल के साला राजवीर पुत्र रामभजन कूड़ा करकट और होली की राख लोहे की पारात में भरकर घर के पीछे बने तालाब में फेंकने गया था।

विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से छू गई थी पारात 
घर के पीछे से हाईटेशन लाइन गुजर रही है। जब राजवीर ने कूड़ा फेंका तो लोहे की पारात हाईटेंशन लाइन से छू गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। राजवीर की चीख़ सुन उसकी पत्नी सरला पहुंची। उसने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच राहुल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव

परिवार के लोग तीनों लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजवीर और उसकी पत्नी सरला को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। पुलिस ने राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed