{"_id":"68127e289601c41bf7086f10","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-sold-their-share-of-land-complaint-to-co-badaun-news-c-123-1-sbly1018-138532-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जेठ और देवर ने बेच दी हिस्से की जमीन, सीओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जेठ और देवर ने बेच दी हिस्से की जमीन, सीओ से शिकायत
विज्ञापन
बदायूं। जेठ और देवर ने अपने भाई की जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया। जानकारी होने पर महिला ने सीओ सहसवान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनके आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में सहसवान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
रसूलपुर वेला निवासी सोमवती ने सीओ सहसवान के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पति छत्तपाल चार भाई हैं। बड़े भाई रमेश और राजपाल और छोटा भाई जयपाल है। आरोप है कि उसके पति के तीनों भाई दबंग हैं। उन्होंने पति के नाम दर्ज जमीन का अब तक उसे कब्जा नहीं दिया है।
पति के नाम से दर्ज गांव नगला वरन की जमीन को धोखाधड़ी करके बिना बताए ही देवेंद्र को मात्र स्टांप पर लिखकर बेच दिया है, जबकि पीड़िता अनुसूचित जाति की है, जमीन बिक नहीं सकती है।
विज्ञापन
इस संबंध में शिकायत की तो 14 अप्रैल को देवेंद्र अपने भाइयों के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और मारपीट की। थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अब सीओ दातागंज करणवीर सिंह के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।