फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother hit a brick in the stomach, died during treatment in Bareilly

Budaun News: भाई ने पेट में मारी थी ईंट, बरेली में इलाज के दौरान मौत

Sat, 11 May 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brother hit a brick in the stomach, died during treatment in Bareilly
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में सगे भाई के ईंट मारने से घायल रघुवीर की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह से उनका बरेली में उपचार चल रहा था। उनके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने सगे भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बघौरा निवासी रघुवीर का दो मई को अपने छोटे भाई धर्मपाल से 10 फुट लंबे पाइप को लेकर विवाद हो गया था। दोनों भाइयों में खूब गालीगलौज हुई और उसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान धर्मपाल ने ईंट उठाकर रघुवीर को पेट में मार दी, जिससे रघुवीर को काफी गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। तब से उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उनके शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार को परिवार वालों ने शव को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में रघुवीर के बेटे राजेश ने धर्मपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed