फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother dies in road accident while returning after distributing wedding cards.

Budaun News: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in road accident while returning after distributing wedding cards.
संजीव फाइल फोटो
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। असफपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जरतौली गांव के संजीव 22 के रूप में हुई।
विज्ञापन

जरतौली गांव के रहने वाले कृष्णपाल के सात बेटियों में संजीव इकलौता बेटा था। संजीव 18 जून को होने वाली अपनी बहन श्रीदेवी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। शनिवार शाम 7 बजे के आसपास संजीव सैजनी से हजरतपुर जाने वाले रास्ते के असफपुर गांव के पास पहुंचा। असफपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने संजीव की गाड़ी में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर संजीव को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों में मौत की खबर सुनकर चीख-पुकार मच गई। संजीव की मौत की खबर के बाद पत्नी रेशमवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी आठ माह की गर्भवती है। संजीव के दो बेटे, एक 3 साल का हिमांशु और दूसरा 2 साल का मानव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस घर में आने वाली थीं खुशियां, वहां पसरा मातम

जरतौली गांव के कृष्णपाल अपने परिवार का भरण-पोषण खेती और मजदूरी करके करते हैं। संजीव पिता की मदद करने वाला अकेला ही था। वह भी पिता के साथ खेतों पर मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद किया करता था। कृष्णपाल के परिवार में खुशियां आने वाली थीं। चौथे नंबर की बेटी श्रीदेवी की बरात 18 जून को आने वाली थी। परिवार इसके लिए बड़े उत्साह के साथ तैयारियों में जुटा था। वहीं संजीव की पत्नी रेशमवती आठ माह की गर्भवती है। परिवार में एक और सदस्य के आने के तैयारियां थीं, लेकिन कृष्णपाल के परिवार में खुशियों से पहले ही मातम पसर गया।

संजीव फाइल फोटो

संजीव फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed