फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother and sister drown in Ramganga, sister dies

Budaun News: रामगंगा में भाई-बहन डूबे, बहन की मौत

Mon, 13 May 2024 04:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister drown in Ramganga, sister dies
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनी टिकन्ना में रविवार शाम करीब चार बजे भाई-बहन रामगंगा में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों ने 10 साल के अमित को बचा लिया, लेकिन उसकी 12 वर्षीय बहन क्रांति को नहीं बचा पाए। परिवार वाले उसे गंगा से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने क्रांति को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई-बहन बरेली के हाफिजगंज के रहने वाले हैं। वह 15 दिन पहले ही अपनी ननिहाल आए थे। परिवार वाले बालिका के शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन

बरेली के हाफिजगंज निवासी रमेश की कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनी टिकन्ना में ससुराल है। रमेश 15 दिन पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नौनी टिकन्ना गांव आए थे। परिवार वालों के मुताबिक, रमेश के ससुर बाबू खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने गंगा किनारे कटरी में पालेज कर रखी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले उनके माता-पिता घर लौट गए, लेकिन अमित (10) और क्रांति (12) अपने नाना के घर ही रुक गए। वह रविवार शाम करीब चार बजे पालेज पर गए थे। उन्होंने खरबूजा-तरबूज खाया और वहीं नजदीक में बह रही रामगंगा में नहाने के लिए घुस गए। इसी दौरान दोनों भाई-बहन गंगा में डूब गए। यह देखकर नजदीक में फसल की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए रामगंगा में कूद गए। उन्होंने अमित को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन क्रांति को तलाश करने में समय लग गया। उसे करीब 15-20 मिनट बाद राम गंगा से बाहर निकाला जा सका। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed