फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bridge new

तौफी नगला पर पिलर बनने के काम में आई तेजी, 12.91 करोड़ से होगा पुल का निर्माण

Sat, 30 Jan 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bridge new
बदायूं। सहसवान में महावा नदी पर खिरकवाड़ी-मानपुर पुख्ता के पास तौफीनगला में पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बन जाने से दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को बरेली-मथुरा मार्ग की दूरी लगभग 15 किमी कम हो जाएगी जिससे ग्रामीणों को कासगंज दिशा में आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। अभी इन लोगों को सहसवान होकर मार्ग पर जाना पड़ रहा है। इससे उसका समय और पैसे दोनों की बरबादी हो रही है। उप्र राज्य सेतु निगम का दावा है कि एक साल के अंदर इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के मजरा तौफीनगला के गांव खिरकवारी-मानपुर पुख्ता के पास से होकर महावा नदी निकलती है। यहां पर पुल नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को लोगों को अभी तक काफी घूमकर जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों ने महावा नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की थी, जिसके बाद में लोगों की जरूरत को देखते हुए यहां पर पुल निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से दे दी गई। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिनों पहले शुरू हुए निर्माण के बाद सबसे पहले पिलर बनाने का काम किया जा रहा है जिसमें तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का दावा है कि एक साल के अंदर पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
- अभी तक तौफी नगला, नगला खिडकवारी, औरंगाबाद, आसे नगला, जामिनी, नवाबगंज, जरीफपुर गढ़िया, रसूलाबेला, धुबिया, नसीरपुर, भीकमपुर, सुजातगंज, बेला, पालपुर, नरसैना, हुसैनपुर, साहपुर, हरपालपुर, पिपरौल, चंदपुर आदि गांवों के लोगों को यदि बरेली मथुरा मार्ग पर जाने के लिए 25 किमी घूमकर सहसवान होकर जाना पड़ता था, लेकिन इस पुल के निर्माण होने से वह दूरी घटकर कर महज 10 से 15 किमी रह जाएगी। इससे लोगों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed