Budaun News: शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने दिया धोखा, पहले प्यार से खिलाया खाना, फिर कर दी ये करतूत
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। सुबह जब ससुरालवालों की नींद टूटी तो उनके होश उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम सरौरिया निवासी अर्जुन की एक सप्ताह पहले बरेली निवासी रानी से मंदिर में शादी हुई थी। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात रानी ने खाना बनाया और उसने खाने में नशा करने वाली कोई चीज मिला दी, जिससे उनके परिवारवाले खाना खाकर बेहोश हो गए। जब वह सोमवार सुबह उठे तो घर में दुल्हन नहीं थी।
स्टेशन पर पड़ी मिली चप्पल
घर से सारा माल जेवर और नकदी चोरी हो चुका था। इसके बाद परिवारवालों ने दुल्हन को तलाश करना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि दुल्हन को शादी में जो चप्पल दी गई थी। उसकी एक चप्पल करेंगी रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली है। इससे परिवार वाले उसे ढूंढते हुए करेंगी स्टेशन पहुंच गए।
उन्हें शक हुआ कि दुल्हन ट्रेन में सवार होकर बरेली चली गई है। इससे परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। बरेली में जिस व्यक्ति ने अर्जुन की शादी कराई थी। वह अपने घर पर ताला डालकर भाग गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।