फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bride gave drugs to her husband and in-laws and fled with jewellery and cash

Budaun News: दुल्हन ने नशा देकर पति और ससुरालवालों को दिया नशा, जेवर-नकदी लेकर हुई फरार

Tue, 19 Aug 2025 02:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 02:20 PM IST
सार

बदायूं में शादी के नाम पर धोखा दिए जाने के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में शादी के बाद दुल्हन ने खाने में पति व ससुरालवालों को नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद वह जेवर और नकदी लेकर भाग गई। दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर ठगी की गई है। 

विज्ञापन
bride gave drugs to her husband and in-laws and fled with jewellery and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर भाग गई। मामला 11 महीने पुराना है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी रूपेंद्र व रामू ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 सितंबर 2024 को बिहार के पटना जिला निवासी कन्हैया कुमार, उसकी मां मंजू देवी, वहां की रहने वाली निभा कुमारी को लेकर उसके चचेरे भाई के घर आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने निभा कुमारी से उनकी शादी का प्रस्ताव रखा। इसके एवज में उन्होंने अपने बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मंदिर में रूपेंद्र से शादी करा दी। 29 सितंबर को निभा कुमारी ने खाने में उसे व परिजनों नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे परिजन गहरी नींद में सो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मेरठ जैसा कांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की शाहजहांपुर के युवक की हत्या, नीले ड्रम में छिपाई लाश; गिरफ्तार

सुबह जागे तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार की नकदी लेकर निभा कुमारी लापता थी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन निभा कुमारी का कोई पता नहीं चला था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निभा कुमारी समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

शादी का झांसा देकर युवती दो लाख व जेवर लेकर लापता
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदऊ निवासी अनेक पाल शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया उनकी पहचान बिल्सी क्षेत्र के गांव रुदैना निवासी उमेश व सुनील से हुई थी। उनका कहना था कि वह एक युवती के बारे में जानते हैं। वह लखनऊ के पास की है। युवती मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनोज की रिश्तेदार है।

 मनोज ने भी उससे रिश्तेदार युवती के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया है। वह बताए गए कुशीनगर के बिहार बॉर्डर पर बारात लेकर पहुंचे। जहां उमेश, मनोज, गोविंद, रवि, रश्मि, भगवती मुरली आदि ने धोखाधड़ी करके दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी छह अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed