फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Breaking the lock of the house, theft of jewellery and cash worth eight lakhs

Budaun News: घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी समेत आठ लाख की चोरी

Tue, 05 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house, theft of jewellery and cash worth eight lakhs
ककराला में चोरी की घटना में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा सामान। संवाद - फोटो : हरदोई रोड पर जाम से बचने के लिए एक्सप्रेसवे के पास रोके गए भारी वाहन।
ककराला। रविवार की रात बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवर व कीमती सामान समेत करीब आठ लाख की चोरी कर ली। गृहस्वामी की तीन माह पहले ही शादी हुई है। शादी में दुल्हन के जेवर और दहेज का सामान भी घर में ही रखा था। घटना की रात घर में कोई नहीं था। चोरों ने मौका देख बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड 23 के निवासी सैफ अली खान का मकान मदीना मस्जिद के पीछे गली में है। तीन माह पहले बदायूं से उनकी शादी हुई है। रविवार को वह घर में ताला बंद कर अन्य सदस्यों के साथ बदायूं से दवा लेने गए थे। देर हो जाने पर अपनी ससुराल में रुक गए। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह उनके मकान का ताला टूटा देखा तो फोन पर उन्हें सूचना दी। जब वह बदायूं से लौटे तो देखा की मकान में अंदर सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखी अलमारी के दरवाजे खुले पड़े हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपये नकद, पांच तोले सोने के जेवरात व आधा किलो चांदी, दुल्हन के हार, कान की बाली, लौंग, झूमर, पायल, कान का फूल, अंगूठी के अलावा कपडे़, गैस सिलेंडर, एल्यूमीनियम, तांबा, पीतल के बर्तन आदि समेत करीब आठ लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरी की सूचना उन्होंने चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने चोरी के मामले में मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed