{"_id":"68bc908de3f418336b0f8b34","slug":"both-the-accused-of-sex-racket-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1006-146478-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सेक्स रैकेट के दोनों आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सेक्स रैकेट के दोनों आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
सेक्स रैकेट के आरोपी दीपक और मुरीद। स्त्रोत पुलिस द्वारा
- फोटो : mathura
बिल्सी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिसौली-कासगंज बाइपास पर स्थित गवां देव के निकट एक मकान में छापा मारकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर जमानत देकर छोड़ दिया गया था, जबकि शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मामला शुक्रवार शाम का है। कोतवाली में तैनात महिला एसआई रचना देशपाल, एसआई राममेहर सिंह और महिला सिपाही सोनिया को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइपास मार्ग पर स्थित एक दो मंजिला मकान में कुछ लोग सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा खटखटाते हुए घर के अंदर दाखिल हो गई। कुछ देर बाद ही दो महिलाओं और मकान मालिक समेत दो पुरुष को अंदर से पकड़कर बाहर ले आई।
दोनों महिलाओं के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। वहां आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक खुद ही सेक्स रैकेट चलवा रहा था। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने उक्त मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों महिलाओं को कोतवाली से जमानत दे दी गई, जबकि आरोपियों को हिरासत में रखते हुए पुलिस ने काफी देर कर पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी मझिया थाना सिविल लाइन एवं मुशीर अहमद निवासी मोहल्ला संख्या आठ बिल्सी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।