फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Both the accused of killing the younger brother's wife and his sister were jailed

छोटे भाई की पत्नी व उसकी बहन की हत्या करने वाले दोनों हत्यारोपी जेल गए

Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of killing the younger brother's wife and his sister were jailed
दोनों हत्यारोपी भाइयों को जेल भेजती जरीफनगर पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में छोटे भाई की पत्नी और उसकी छोटी बहन की हत्या करने के दोनों आरोपी भाइयों को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया गया। उन्हें बृहस्पतिवार को सहसवार और जरीफनगर के बीच कटरी इलाके से पकड़ा गया था। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात शेखूपुरा गांव में 22 वर्षीय लज्जावती पत्नी कमल सिंह और उसकी सात वर्षीय बहन मंजू उर्फ काली की कमल के बड़े भाई देशराज उर्फ जंडैल और बहोरीलाल ने फावड़े से काटकर कर दी थी। वे अपने सबसे बड़े भाई रमेश का कत्ल करना चाहते थे, लेकिन इसकी सूचना पर लज्जावती ने रमेश को घर से भगा दिया था। पुलिस के मुताबिक दूसरा कारण यह था कि दोनों हत्यारोपी भाइयों ने अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करने के बाद लज्जावती से आकर खाना मांगा था, लेकिन उसने कह दिया था कि मारपीट करोगे तो वह घर से चली जाएंगीं।
विज्ञापन

इससे दोनों आरोपी चिढ़ गए और रात के समय सोते समय दोनों बहनों पर हमला कर दिया। उनकी हत्या करके वहां से बाइक लेकर भाग गए। थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार शाम दोनों को सहसवान-जरीफनगर के बीच कटरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी बाइक सीज कर दी है। आला कत्ल कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed