{"_id":"92c04fb2182ae0c7ac3dc066c9bbc5da","slug":"booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनवाए पोलिंग बूथ, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनवाए पोलिंग बूथ, कार्रवाई
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीडीओ भीमजी उपाध्याय ने बताया कि अन्य ग्राम पंचायत अधिकारियों की तरह
ग्राम पंचायत अधिकारी बन्ने लाल को भी सात गांवों में पोलिंग बूथ बनाने की
जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन उन्होंने पोलिंग बूथ नही बनाए। सेक्टर
मजिस्ट्रेटों के निरीक्षण के दौरान जब इसकी जानकारी हुई तो अधिकारियों में
हड़कंप मच गया। क्योंकि मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारियों में यह सबसे
गंभीर मामला था। बीडीओ उपाध्याय को जब यह पता लगा तो उन्होंने ग्राम पंचायत
अधिकारी बन्ने लाल से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। फोन भी नहीं
उठाया गया। बाद में अन्य कर्मचारियों का सहयोग लेकर पोलिंग बूथ बनवा दिए
गए।
इस प्रकरण में बीडीओ ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी है। इससे ग्राम पंचायत अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है।
इस प्रकरण में बीडीओ ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी है। इससे ग्राम पंचायत अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है।