{"_id":"684c7af07d5e028259030893","slug":"books-for-classes-1-to-3-will-be-delivered-before-the-school-opens-badaun-news-c-123-1-bdn1009-141062-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विद्यालय खुलने से पहले ही पहुंचा दी जाएंगी कक्षा एक से तीन तक की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विद्यालय खुलने से पहले ही पहुंचा दी जाएंगी कक्षा एक से तीन तक की किताबें
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए करीब चार लाख किताबें जिले में आ गई हैं। किताबों के सत्यापन के बाद उन्हें बीआरसी पर भेज दिया जाएगा। विद्यालय खुलने पर इन पुस्तकों का वितरण होगा, ताकि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।
जिले में 1504 प्राथमिक व 635 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय में 1.60 लाख छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया था। नए सत्र शुरू होने से अब तक कक्षा एक से तीन के बच्चों को किताबों के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि नए सत्र की शुरुआत में ही करीब पांच लाख किताबों की डिमांड विभाग ने शासन को भेज दी थी। छपाई न होने की वजह से किताबें बच्चों को नहीं मिल पाईं थीं। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की करीब चार लाख किताबें लाई गई हैं। सत्यापन के बाद बीआरसी पर भेज दिया गया है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर बीआरसी से किताबों का वितरण विद्यालयों के लिए शुरू करा दिया जाएगा।