फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Booking of roadways buses for wedding processions and picnics has now become easier.

Budaun News: बरात व पिकनिक के लिए अब रोडवेज बसों की बुकिंग हुई आसान

Tue, 25 Nov 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Booking of roadways buses for wedding processions and picnics has now become easier.
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। बरात या पिकनिक जाने के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग आसान हो गई है। निजी कार्यक्रम के लिए रोडवेज की बुकिंग 400 किमी व 24 घंटे के लिए सिर्फ 27,808 रुपये में की जा सकती है। पहले यात्रा तिथि से एक माह पहले बुकिंग करानी पड़ती थी, लेकिन अब इस अवधि को घटाकर एक सप्ताह कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शादी या पिकनिक के लिए बस की बुकिंग कराने के लिए एआरएम ऑफिस में प्रार्थना पत्र देना होता है। इसके साथ ही शादी का कार्ड भी लगाना होता है। बस की बुकिंग चार सौ किलोमीटर आना-जाना होना चाहिए। इससे कम दूरी होने पर भी रुपये चार सौ रुपये किलोमीटर की दूरी के हिसाब से ही देने होंगे। चार सौ किलोमीटर से ऊपर जाने पर रुपये बढ़ जाते हैं तो दो सौ किलोमीटर की दूरी के लिए रोडवेज की बसों की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन



निगम के बेड़े में 106 और अनुबंधित की हैं 44 बसें
परिवहन निगम के बेड़े में 106 तो अनुबंधित की 44 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति निजी बस की तरह रोडवेज बस की बुकिंग करा सकता है। इसके लिए डिपो में यात्रा से एक सप्ताह पहले आवेदन करना होगा। कम किराये में बस की सुविधा मिल सके, इसके लिए परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर तक के लिए 27,808 रुपये किराया निर्धारित किया है। डिपो ने अपनी आय बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए बसों को बुक करने की सुविधा दी है। डिपो में संचालित बसों में से सात बसें बिल्कुल नई हैं जो पिछले माह ही आई हैं। यह बसें पूरी तरह से फिट व मेंटेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो में तीन एसी बसों का किराया अभी तय नहीं
डिपो में तीन एसी बसें हैं। दो बसें हाल ही में डिपो के बेड़े में शामिल हुईं हैं। गर्मी के दिनों में इन बसों की मांग बढ़ेगी। लोगों को इसका भरपूर लाभ दिया जाएगा। इसके लिए किराए का अलग से निर्धारण किया जाएगा।



रोडवेज बसों की बुकिंग यात्रा के एक माह पहले कराने की शर्त समाप्त हो गई है। अब यात्रा के एक सप्ताह पूर्व रोडवेज डिपो पर पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। 400 किमी व 24 घंटे का शुल्क 27808 रुपये निर्धारित। इतनी दूरी के लिए प्राइवेट बसों की बुकिंग 30 से 35 हजार में होती है। परिवहन निगम की बस सस्ती व सुरक्षित है। -राजेश पठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed