{"_id":"571cec89f5d088cc64b0f411e4007edf","slug":"body-personnel-tolerate-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं
Ujani
Updated Wed, 13 May 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र ने निकाय कर्मियों की समस्याओं पर गौर फरमाया। मामला अध्यक्ष पतियों द्वारा उत्पीडन करने का भी उठा। कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर कराने के साथ पेंशन को लेकर भी निकाय कर्मियों की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम नगर परिषद के सभागार में महासंघ के कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मिश्र ने महिला सीट वाली निकायों में उनके पतियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पेंशन ओर वेतन विसंगतियों को लेकर भी उनके सामने महासंघ के स्थानीय नेताओं ने पक्ष रखा। मिश्र ने कहा कि निकाय कर्मियों के हक की आवाज उठाने में महासंघ कभी भी पीछे नहीं रहा है। शासन और कर्मचारियों के बीच की धुरी बनकर महासंघ ने आंदोलन भी किए हैं।
विज्ञापन
महासंघ के प्रांतीय महामंत्री चंद्रशेखर और प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि प्रदेश में निकाय कर्मियों के मुद्दे पर महासंघ के प्रयासों से सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। आने वाले दिनों में निकाय कर्मियों के हित में कई बड़े फैसले होंगे। मृतक आश्रितों को पेंशन का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता मोहन स्वरूप गुप्ता, सरोज यादव, महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पाल सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप वाजपेयी, मुकेश शर्मा, निहाल असगर, तौसीफ अहमद, आशीष शर्मा, अर्जुन कुमार, उपेंद्र उपाध्याय आदि ने कर्मचारियों का पक्ष रखा।
विज्ञापन
बालेश्वर समेत कर्मचारी नेताओं का स्वागत
उझानी। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र समेत वरिष्ठ नेता कासगंज होकर यहां पहुंचे तो बाईपास स्थित मंडी मोड़ पर कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम, रमाशंकर शर्मा, पप्पू सिंह, अब्दुल कदीर, अब्दुल फरीद, अंसार हुसैन, अनीस अहमद, नफीस अहमद, विनय सक्सेना, संजीव कुमार, लालाराम यादव और राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।