फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of Missing Farmer Found; Murder Suspected Amidst Property Dispute

Budaun News: लापता किसान का शव मिला, संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने की आशंका

Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Body of Missing Farmer Found; Murder Suspected Amidst Property Dispute
फाइल फोटो- रामसरन
उसहैत। थाना क्षेत्र में शनिवार को गेहूं के खेत में एक पेड़ के नीचे एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव पदमपुर निवासी किसान रामशरण (42 साल) पुत्र राजपाल के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि संपत्ति विवाद में उनके बड़े भाई और भतीजों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत घर छोड़कर दिल्ली की ओर चले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पदमपुर निवासी 42 वर्षीय रामशरण पुत्र राजपाल सिंह पांच भाइयों में एक थे। उनका अपने बड़े भाई मुन्नालाल से काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते मुन्नालाल, उसके बेटे गोविंद और आनंद तथा पारिवारिक भाई रामखिलाड़ी अक्सर रामशरण के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रामशरण अचानक घर से लापता हो गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब परिजन दोबारा खोजबीन में जुटे तो गांव के बाहर जंगल क्षेत्र में गेहूं के खेत में एक पेड़ के नीचे रामशरण का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सीधे तौर पर मुन्नालाल, उसके पुत्र गोविंद व आनंद और रामखिलाड़ी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने ही रामशरण की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।

घटना के बाद सभी आरोपी घर से घरेलू सामान समेटकर चार पहिया वाहन से दिल्ली भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित परिजनों ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ दातागंज राहुल पांडेय कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed