फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Board exams: Photocopy shops and cyber cafes will remain closed within a 500-meter radius.

बोर्ड परीक्षा : 500 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट, साइबर कैफे रहेंगे बंद

Fri, 30 Jan 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Board exams: Photocopy shops and cyber cafes will remain closed within a 500-meter radius.
बदायूं। जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम करने शुरू कर दिए है। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों के 500 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट मशीनें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस वर्ष कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां लगभग 67 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल हो इसके लिए अभी से तैयारी को शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट मशीनें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाए। इसको लेकर निर्देश दिए हैं। वहीं कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई जाएगी। है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए फोटोस्टेट मशीन या साइबर कैफे संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा समेत अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए धारा 144 को लागू किया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके लिए अधिकारियों की तैनात की जाएगी -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed