फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Block President of the Rozgar Sevak Sangh threatens self-immolation in a viral video.

Budaun News: वीडियो वायरल कर रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Block President of the Rozgar Sevak Sangh threatens self-immolation in a viral video.
आंदोलित रोजगार सेवकों से वार्ता के दौरान समझाते अधिकारी। संवाद
सिलहरी। विकास खंड सालारपुर के रोजगार सेवकों का एक वर्ष से लंबित मानदेय का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह चौहान ने मानदेय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने मामले में संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर 14 जुलाई तक मानदेय भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा है कि ट्रेजरी स्तर पर तकनीकी कारणों से भुगतान वापस चला गया, जिससे पिछले एक वर्ष से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिल सका। शिकायतों पर केवल आश्वासन ही मिलता रहा। वायरल वीडियो में उन्होंने रोजगार सेवकों से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने की अपील करते हुए अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

अपील के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बड़ी संख्या में रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए, जहां पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके बाद जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को वार्ता करने के निर्देश दिए। ब्लॉक अध्यक्ष सहित चार प्रतिनिधियों को विकास भवन में वार्ता के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डीडीओ एवं बीडीओ सालारपुर ने आश्वासन दिया कि 14 जुलाई तक रोजगार सेवकों का लंबित मानदेय खातों में भेज दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। वार्ता में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार सिंह, अनमोल कुमार आदि शामिल रहे।
बीडीओ नितिन कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर रोजगार सेवकों को समझा दिया गया है कि किसी तकनीकी कारण से पैसा रुक गया है। लखनऊ से समस्या का निस्तारण कराया जा रहा है। रोजगार सेवकों को मानदेय जल्द दिलवा दिया जाएगा।


ब्लॉक लेवल से कुछ तकनीकी कमी के कारण रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं आया। उसके निस्तारण के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। जल्द ही उनका समाधान करा दिया जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed