Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BL Verma received the award for his dedication to power and organization.

Budaun News: बीएल वर्मा को सत्ता और संगठन के प्रति समर्पण का मिला पुरस्कार

Mon, 10 Jun 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 10 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
BL Verma received the award for his dedication to power and organization.
बीएल वर्मा।
उझानी। नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बीएल वर्मा राज्य मंत्री बनाए गए हैं, इससे उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री रहते हुए सत्ता और संगठन में समन्वय के साथ काम करने की वजह से उनका भाग्य चमका है। जुलाई 2021 में मंत्री बनने के बाद समर्पण भाव से जुटे रहे। उन्होंने सत्ता और संगठन से जुड़े काम किए।
विज्ञापन

पिछड़ों में खासकर लोधे-राजपूत समुदाय में अपनी पकड़ साबित कर देने वाले बीएल वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कल्याण सिंह के सानिध्य में की। लोधे-राजपूत बहुल इलाकों में उनका कद बढ़ा तो पार्टी ने उन्हें सबसे पहले संगठन में ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इसके बाद सत्ता और संगठन का काम करते हुए उन्होंने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में पार्टी और सरकार से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर खुद को साबित कर दिया कि जिम्मेदारी जो भी मिलेगी, उसे पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सबसे बड़े रणनीतिकार अमित शाह के सहकारिता मंत्रालय में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया तो वह उनकी उम्मीदों पर भी खरे उतरे। पूर्वोत्तर के राज्यों में खासकर विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर उनकी निगरानी में भी बीएल वर्मा का अहम रोल रहा।
बताते हैं कि पिछले कार्यकाल में राज्यमंत्री के रूप में बीएल वर्मा ने भाजपा के सहकार से समृद्धि की ओर अभियान को मजबूती प्रदान की थी। चर्चा तो उनके नाम की उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की भी चली थी, लेकिन उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में स्थान मिलना यह भी साबित कर रहा है कि उन्होंने सत्ता और संगठन को समान वरीयता प्रदान की। पार्टी आलाकमान इस तथ्य से बखूबी वाकिफ है।

विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में किया था प्रचार
- बीएल वर्मा ने वर्ष- 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होने के नाते पूरे प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। लोधे-राजपूत बहुल सीटों पर उनका स्ट्राइक रेट बेहतरीन रहा। मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में वह प्रचार करने गए थे। पिछड़े समुदाय के मतदाताओं की अधिकता वाली सीटों पर उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था। तेलंगाना में भी प्रचार को पहुंचे।


एटा से राजवीर सिंह जीतते तो भी चमकते बीएल वर्मा
- लोकसभा चुनाव में एटा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह की हार को लेकर राजनीतिक स्तर पर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। इसके विपरीत, पार्टी नीतियों के जानकार बताते हैं कि राजवीर सिंह अगर जीत भी जाते तो भी भाजपा एक ही परिवार के दो सदस्यों को एक साथ सत्ता सुख प्रदान नहीं करती। राजवीर सिंह के बेटे संदीप सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं तो उन्हें केंद्र में मंत्री पद कैसे नसीब हो पाता। इस हालात में बीएल वर्मा का दावा शुरू से ही मजबूत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed