{"_id":"58a7390d4f1c1b6439d84644","slug":"bku-besieged-by-cms-protesting-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया सीएमएस का घेराव, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया सीएमएस का घेराव, जमकर नारेबाजी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया सीएमएस का घेराव, जमकर नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमएस का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। किसान सीएमएस ऑफिस के बाहर धरने पर भी बैठ गए। बाद में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह ने किसानों को समझा कर शांत किया।
मालवीय आवास पर शुक्रवार को किसान यूनियन की पंचायत थी। पंचायत में यह मुद्दा भी उठा कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि मरीजों से अवैध वसूली की जाती है। मालवीय आवास से जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह और किसान नेता सर्वेश पटेल के नेतृत्व में किसान जुलूस के रूप में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां किसान यूनियन ने सीएमएस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहती हैं। बाद में डॉ. हरपाल सिंह ने किसान यूनियन का ज्ञापन लिया। इस मौके पर शंकर लाल, देवेंद्र सिंह, लटूरी, रामभरोसे, वीरेश शर्मा, दयाराम, रमेश, उमाशंकर दीक्षित, राजेंद्र, मोहन लाल, नेमवती, प्रेमवती, माया देवी, प्रेमलता आदि रहे।