फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP workers took out Tiranga Yatra, displayed patriotic spirit

Budaun News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out Tiranga Yatra, displayed patriotic spirit
बगरैन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद
बगरैन। पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि पर शनिवार को बिसौली क्षेत्र के बगरैन मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को समर्पित रही। भारत माता के जयकारे लगाए गए। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया। इस दौरान बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, निर्दोष, सुमन, राजेश शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, नवनीत सुमन, महेश गुप्ता, राजीव सिंह, दीनदयाल महेश्वरी, मोहित सिंह, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








तिरंगा यात्रा में उठे मुट्ठीबंद हाथ और लगे नारे
सहसवान। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को गांव में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव के नेतृत्व में गांव सादपुर के प्रवेश मार्ग से प्रारंभ हुई यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई वापस उसी स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में मुट्ठी बंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे लगाते हुए ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था। ब्लाक प्रमुख के पति ने कहा कि हमारी सेनाओं ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियों के सरपरस्त पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा है। भारत ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश दिया है कि यह नया भारत है जो अपने ऊपर हमला करने वालों को घर में घुस कर मारता है। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, हर्ष यादव, तूफान सिंह, निखिल, अंकित सक्सेना, ग्राम प्रधान कप्तान सिंह, सतेन्द्र सिंह, सोमवीर, हर्ष आदि शामिल रहे।

बगरैन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद

बगरैन में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed