{"_id":"69178c35e94a5177820cc5bc","slug":"bjp-workers-celebrated-bihar-victory-with-drums-and-trumpets-badaun-news-c-123-1-bdn1036-150877-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बिहार जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बिहार जीत का जश्न
विज्ञापन
बिल्सी में एनडीए गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की पुनः प्रचंड जीत की घोषणा होते ही बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। जिले के भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे दगाकर विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की वापसी जनता के विश्वास की जीत है। यह परिणाम संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति में जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह जीत आगे 2027 की विजय यात्रा का भी मार्ग प्रशस्त करती है। जनता ने एक बार फिर विकास का जिम्मा एनडीए को सौंपकर यह साबित कर दिया है कि सुशासन और स्थिर सरकार ही देश को आगे ले जा सकती है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनादेश बिहार की जनता की उस सोच का प्रतिबिंब है, जो विकास, पारदर्शिता और स्थिर सरकार के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए की वापसी के बाद राज्य में जनकल्याण योजनाओं की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन
विजय उत्सव के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शरदेन्दु पाठक, बीएस मौर्य, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, विश्वजीत गुप्ता, केशव चौहान, रितेश चौहान, गोपाल शर्मा, राजीव शर्मा, ललतेश ठाकुर, गुलशन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। जिले में भाजपा कार्यालय पूरे दिन रंगीन रोशनी, आतिशबाज़ी और जयकारों से गूंजता रहा।
बिल्सी में एनडीए गठबंधन की जीत पर मनाई खुशी
बिल्सी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली पूर्ण बहुमत की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं नगर के गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दीं। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर यह ऐतिहासिक फैसला दिया है। उन्होंने बिहार की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, विनोद पालीवाल, तेजप्रताप सिंह, प्रखर माहेश्वरी, विवेक राठी आदि मौजूद रहे। इधर, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री ममता शाक्य, डॉ. बीपी मौर्य ने भी एनडीए की जीत पर लोगों को बधाई दी है। संवाद
मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
कुंवरगांव। नगर के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंडल उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पूरे संगठन के लिए उत्साह का विषय है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नौरंग पाल, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रवि बाबू गुप्ता, हनी मिश्रा, यशवीर सिंह गौतम, सुखपाल मौर्य, विजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
भाजपा व जनता दल के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
सिलहरी। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए की शानदार जीत पर जश्न मनाया। उन्होंने अपने कैंप कार्यालय अजंता होटल के पीछे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संवाद
उसावां में बिहार जीत पर जश्न
उसावां। बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपा के लोगों ने होली चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भवेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
बिहार जीते तो भाजपाइयों ने मनाया जश्न
दबतोरी। गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की विजय के उपलक्ष्य में पटाखे छोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेश कुमार सिंह, दीपक चौहान, अरुण सिंह, लोकेंद्र भदोरिया, मुकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद