फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP people will distribute money, make them drink liquor, but the public is not going to sell it.

Budaun News: भाजपा वाले बांटेंगे पैसे, पिलाएंगे दारू, पर जनता बिकने वाली नहीं

Sat, 04 May 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP people will distribute money, make them drink liquor, but the public is not going to sell it.
कादरचौक के रामलीला मैदान पर समर्थन रैली के दौरान मंच पर बैठे महान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव
कादरचौक। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि अब लड़ाई केवल संविधान को खत्म करने वालों और संविधान बचाने वालों के बीच रह गई है। संविधान आने से पहले दलितों की हालत बद से बदतर थी। उन्हें गुलाम बनाकर रखा जाता था, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने खत्म कर दिया। अब कोई मां की कोख से राजा पैदा नहीं होता। आपके वोट से राजा बनता है पर भाजपा से सावधान रहिए। भाजपा वाले आपको दारू पिलाएंगे। पैसे भी बांटेंगे, लेकिन अब जनता बिकने वाली नहीं।
विज्ञापन

केशव देव मौर्य शुक्रवार दोपहर कादरचौक के रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के समर्थन में उन्होंने कहा कि हमारे पास बाबा साहब आंबेडकर के बनाए गए संविधान की ताकत है। इस संविधान को केवल आरएसएस से खतरा है। इन्होंने जो भी वादा किया, वह पूरा नहीं किया। एक बार को सपा और बसपा वायदा करती तो उसे पूरा करती है, लेकिन आरएसएस के राज में पिछड़ों को कभी न्याय नहीं मिलेगा। उन्हें आरक्षण नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएसएस ने ही उत्तर प्रदेश में जातिगत, गणना नहीं होने दी। जिस दिन जाति गणना हो गई, उस दिन पिछड़ा वर्ग को हक अधिकार और न्याय मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव के साथ 2022 से हैं। महानदल से ज्यादा वोट किसी के पास नहीं है। फर्रुखाबाद के लोगों ने उन्हें चंदा देकर हेलीकॉप्टर मुहैया कराया था। यह महान दल आपके सहयोग से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर वार करते हुए कहा कि मोदी जी के पास पैसे की कमी नहीं है। उनकी जेब में अडानी और अंबानी हैं, लेकिन आपकी ताकत संविधान है। महान दल का कोई गठबंधन नहीं है पर हम अखिलेश यादव के साथ हैं। इस दौरान सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सपा विधायक हिमांशु यादव, महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, अशोक यादव, बालक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed