फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP members celebrated massive victories in West Bengal, Assam, and Puducherry.

Budaun News: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP members celebrated massive victories in West Bengal, Assam, and Puducherry.
बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त - फोटो : Samvad
बदायूं। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को बदायूं स्थित भाजपा कार्यालय पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता और संगठन के कुशल संचालन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी है, जिस पर जनता ने अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने इसे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी ऊर्जा के साथ पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि देश की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को स्वीकार करते हुए भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, विमल कृष्ण अग्रवाल,दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक, अनुभव उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


बंगाल फतह पर आतिशबाजी के साथ बांटे लड्डू
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में बांटी मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान पूरा माहौल जय भाजपा के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे की मुहर है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसमर्थन मिलने की उम्मीद जताई। जश्न के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद रावत, मण्डल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अवनीश शंखधार उर्फ गम्मन बाबूजी, प्रेमपाल रावत, किशनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने पर नगर में उत्साह का माहौल बन गया। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बालाजी तिराहा पर एकत्र हुए। टीवी और सोशल मीडिया पर जैसे ही भाजपा को बहुमत की ओर बढ़ते रुझान मिले, कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाई वितरित कर अपनी खुशी साझा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, समाजसेवी दीपक चौहान, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, मनोज जैन, सूर्यप्रकाश देवल आदि मौजूद रहे।



देहात क्षेत्र में ढोल-नगाड़े के बीच बंटी मिठाई
कादरचौक। भाजपा की पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ जीत का जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, सर्वेश कश्यप, महेश चंद्र शाक्य, पंकज मिश्रा, करन सिंह भदौरिया, दिनेश चंद्र गुप्ता आदि रहे।
उसावां। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष नरेशपाल कश्यप के आवास पर पच्छिम बंगाल, आसाम व पांडिचेरी में बहुमत से अधिक सीटें जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेशपाल कश्यप, मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ दिनेश गुप्ता, सोनू मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अलापुर। बंगाल में पहली बार जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल बजाकर, आतिशबाजी की और जुलूस निकाला। इसके साथ ही मिठाई भी वितरण की गई। संवाद

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त- फोटो : Samvad

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त- फोटो : Samvad

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त- फोटो : Samvad

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त

बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बदायूं कार्यालय पर जश्न मनाते पार्टी नेता व कार्यकर्त- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed