फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP has now started Flag-sticker campaign

अब भाजपा ने शुरू किया  झंडी-स्टीकर अभियान

Sun, 10 Apr 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
14 को मनाएंगी समरसता दिवस
 विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा ने अब झंडी-स्टीकर लगाओ अभियान शुरु किया है। इस सिलसिले में आज यहां हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी ने एक अभियान चलाया है इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर पार्टीं का झंडा एवं स्टीकर लगाया जा रहा है। जिससे पार्टी का प्रचार प्रसार होगा। पार्टी 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। पार्टी हर हाल में 2017 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगी। पूर्व में छह अप्रैल को पार्टी ने प्रत्येक मंडल पर स्थापना दिवस मनाकर इसी तरह 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए मंडल स्तर तक कार्यक्रम होंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक,  पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, अवनीश कुमार सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, दयासिंधु शंखधार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, उमेश राठौर, धीरेंद्र यादव, राणा प्रताप सिंह, शारदेंदु पाठक, अशोक भारती, भेष पटेल, अंकित मौर्य, यदुनेश यादव, मनोज मोदी, शिवकुमार शर्मा, रामवीर सिंह, दुर्गेश वाष्र्णेय, राजेश्वर पटेल, राजपाल फौजी, मुनीश अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

इधर, मौर्य विश्वास सेवा समिति की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह कुशवाहा, चितान शाक्य, भानू शाक्य, बालकराम शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, श्यामपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed