फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisauli traders raised the issue of bypass

Budaun News: बिसौली के व्यापारियों ने उठाया बाइपास का मुद्दा

Wed, 10 Apr 2024 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bisauli traders raised the issue of bypass
बिसौली में दुकान के बाहर लगा पोस्टर। संवाद
बिसौली। नगर के बीच से गुजर रहे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक के कारण दिनभर नगर के लोग जाम से जूझते हैं। व्यापारियों समेत नगर की जनता लंबे समय से बाइपास की मांग कर रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले। नाराज व्यापारियों ने सोमवार को फ्लैक्सी व पोस्टर लगाकर बाइपास के मुद्दे को हवा दे दी है।
विज्ञापन

नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक आंवला स्टैंड से तहसील और कोतवाली की तरफ जाने वाले लोगों को हर रोज ही जाम से जूझना पड़ता है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक नगरवासी इस समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे हैं। बसपा शासन काल में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने भी मुद्दा उठाया गया था, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसके बाद सपा सरकार में तत्कालीन सांसद धर्मेंद्र यादव के सामने भी मुद्दा उठा, लेकिन समस्या जस की तस रही।
विज्ञापन

नगरवासियों की मांग पर योगी आदित्यनाथ के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में तत्कालीन विधायक कुशाग्र सागर ने बाइपास का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे करके 112 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा, लेकिन तब से यह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed