{"_id":"6845d4c5eff267bc9c0fa0e6","slug":"bisauli-police-could-not-catch-the-accused-even-after-six-days-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140815-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोपियों को छह दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी बिसौली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोपियों को छह दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी बिसौली पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। बैटरी चोरी के शक में युवक की घर में घुसकर जान लेने के मामले में पुलिस छह दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी चालक प्रमोद कुमार पर गांव के रहने वाले फनीस कुमार सिंह ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात प्रमोद की मौत हो गई।
इस पर मृतक की पत्नी ममता ने गांव के ही फनीस कुमार सिंह, उसके बेटे सुदीप कुमार सिंह उर्फ भोलू, धर्मेंद्र लल्ला, मनदीप सिंह, विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिजनों ने घर पर शव रखकर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। छह दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष है। परिवार के लोगों का आरोप है कि एक भाजपा नेता का आरोपियों पर हाथ है जिससे पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।