फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bilsi bus stand will be built in a month, RM knows the reality

Budaun News: एक माह में बन जाएगा बिल्सी बस स्टैंड, आरएम ने जानी हकीकत

Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bilsi bus stand will be built in a month, RM knows the reality
बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करते आरएम दीपक चौधरी। संवाद - फोटो : स्रोत, संगठन।
बिल्सी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह के साथ सोमवार को नगर में बन रहे बस स्टैंड निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए किए एक महीने में निर्माण कार्य पूरा करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं-बिजनौर हाइवे पर नगर में खैरी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य 2.25 करोड़ से हो रहा है। इसका शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया था। रोडवेज बस स्टैंड के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। शासन से धनराशि मिलने के बाद से इसका कार्य तेजी से चल रहा है। बस स्टैंड का भवन लगभग बन चुका है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर इसका कार्य पूरा हो जाएगा। परिसर में टाइल्स आदि का कार्य चल रहा है। कहा कि इस बस स्टैंड के शुरू हो जाने के बाद बिल्सी क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। स्टाफ उपलब्धता के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। क्षेत्र की जनता को यहां से मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, मथुरा, इटावा, बरेली पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर आदि के लिए बसों का संचालन होगा। एआरएम ने कहा कि इस समय डिपो की कई बसों का संचालन बदायूं से इस्लामनगर, बहजोई होते हुए दिल्ली को किया जा रहा है। कई अन्य डिपो की बसें भी इस मार्ग पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed