{"_id":"661597f081e2c281430c22b4","slug":"bike-riding-miscreants-looted-two-lakh-rupees-in-broad-daylight-in-wazirganj-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116748-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वजीरगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश लूट ले गए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वजीरगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश लूट ले गए दो लाख रुपये
विज्ञापन
वजीरगंज में लूटपाट की घटना की जानकारी लेते सीओ।संवाद
वजीरगंज। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किसान से दो लाख रुपये लूट लिए और बदायूं की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नाई निवासी दीपक कुमार पुत्र उमाशंकर मंगलवार दोपहर एसबीआई में दो लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। दीपक के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करते हैं। दोपहर के समय वह अपनी बाइक से रुपये जमा करने कस्बा आए थे। उन्होंने सबसे पहले प्रथमा बैंक में 25 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद बाइक का प्लग डलवाया। फिर वह बाइक लेकर बैंक की ओर चल दिए। रुपये बैग में रखे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरीशंकर की दुकान के सामने पहुंची कि तभी सफेद रंग अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने उनसे बैग लूट लिया और बदायूं की ओर भाग गए।
उन्होंने शोर मचाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने भी अपनी बाइक बदमाशों के पीछे लगा दी। कर्रगांव के कोल्ड स्टोर तक उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह बदमाशों को नहीं पकड़ पाए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में सीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस का दावा है कि मामला संदिग्ध है। किसी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की अपाचे बाइक दिखाई नहीं दी है और न ही बदमाश दिखाई दिए हैं। सीओ ने बताया कि युवक जिस जगह की घटना बता रहा है। वहां के कैमरों में कोई बदमाश या बाइक दिखाई नहीं दी है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
कार से बैग उड़ाने वाले उचक्कों का नहीं लगा सुराग
वजीरगंज कस्बे में सोमवार दोपहर दो उचक्कों ने कार के बोनट पर रसायन डालकर बैग चोरी कर लिया था। इसकी छानबीन में दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं, लेकिन इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। स्कूल प्रबंधिका नीलिमा ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। संवाद