{"_id":"67e1a5655b484125970b9abb","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-bull-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136205-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांड़ की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांड़ की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रिंकू का फाइल फोटो।
इस्लामनगर। इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव विक्रमपुर चरसोरा में रविवार देर शाम सड़क से गुजर रहे सांड़ की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।
गांव चांदपुर निठाया निवासी रिंकू (35) पुत्र सतपाल थानाक्षेत्र के गांव गुरीठा में क्लीनिक चलाते थे। वह रविवार देर शाम दुकान बंद करके बाइक से गांव जा रहे थे। इसी बीच बिल्सी रोड पर गांव विक्रमपुर चरसोरा के पास सांड़ सड़क पार कर रहा था। बाइक सवार की नजर उस पर नहीं गई। इस वजह से वह सांड़ की चपेट में आ गया। सांड़ का सींग उनके सीने में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी बीच वहां से गश्त पर गुजर रहे इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने घायल रिंकू को जीप में बैठाकर रुदायन सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने गंंभीर हालत देख रिंकू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। रिंकू की शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।