फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike collides with car on Moradabad-Farrukhabad Highway in budaun

Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार से टकराई बाइक, तीन लोग घायल

Sun, 28 Jun 2026 03:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with car on Moradabad-Farrukhabad Highway in budaun
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम मरौरी के पास हुआ। बाइक पर सवार मामीन (55 वर्ष), साबिर (45 वर्ष) और अहमद (40 वर्ष) इस दुर्घटना में घायल हुए। ये तीनों शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्राम सौंधा मई जा रहे थे। 
विज्ञापन


घायलों को तत्काल म्याऊं पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed