{"_id":"623dfbf2df27796874053a84","slug":"bike-collided-with-tractor-trolley-muzaffarnagar-police-officer-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मुजफ्फरनगर के दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मुजफ्फरनगर के दरोगा की मौत
Fri, 25 Mar 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:59 PM IST
सार
सथरा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर दरोगा की मौत हो गई। सतेंद्र सिंह एटा जिले के निवासी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र में सथरा पुल के नजदीक शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर मुजफ्फरनगर में तैनात 50 वर्षीय दरोगा सतेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। सतेंद्र सिंह यादव मूल रूप से एटा जिले में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव दाड़ीनगला के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ जिले में कैल्सा तिराहे के नजदीक रह रहा है।
विज्ञापन
जबकि सतेंद्र सिंह यादव मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाने में तैनात थे। उन्होंने बदायूं में तैनाती के दौरान उसावां थाना क्षेत्र में कुछ जमीन खरीदी थी। तब से वह अक्सर जमीन को देखने आते थे। शुक्रवार रात भी वह बाइक से उसावां जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
उनकी बाइक सथरा पुल के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही यूकेलिप्टिस भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
