फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Biio Johar welcome Saxena said farewell

बीईओ जौहर का स्वागत सक्सेना को दी विदाई

Tue, 23 Jun 2015 07:46 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Tue, 23 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Biio Johar welcome Saxena said farewell

बीआरसी केंद्र पर चल रहे त्रैमाषिक प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान को निवर्तमान खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना का विदाई और नवागत बीईओ रमेश चंद जौहर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन

समारोह में श्रीराम सक्सेना ने कहा कि इस विकास क्षेत्र के अध्यापकों द्वारा दिया गया सहयोग सदैव ही याद रहेगा। नवागत खंड शिक्षा शिक्षाधिकारी जौहर ने अध्यापकों से पूर्व की तरह ही सहयोग देने की अपेक्षा की। इस मौके पर 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे तीन न्याय पंचायत प्रभारियों रामलाल मौर्य, उल्फत अली तथा राम चंद्र पाली का भी विदाई दी गई। शिक्षामित्र, अनुदेशक और प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रशिक्षु शिक्षकों व सहायक लेखाकार की ओर से बीईओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष सलमान खान ने की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार वाष्र्णेय, कमला देवी, गुरुवचन सिंह, अमित गुप्ता, मो. फराज का सहयोग रहा। कार्यक्रम में नेत्रपाल सिंह, डा. राजेंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र सक्सेना, मोहम्मद तारिफ अली, आलोक कुमार, प्रदीप राठौर, गायत्री सक्सेना, गुरुदेव, चरन सिंह ,अशोक सिह मौजूद रहे। संचालन गुरुवचन सिंह एवं मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed