फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhupendra murder case: Investigation completed in 15 days, charge sheet filed against wife and lover

भूपेंद्र हत्याकांड: 15 दिन में विवेचना पूरी, पत्नी व प्रेमी के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra murder case: Investigation completed in 15 days, charge sheet filed against wife and lover
बदायूं। भूपेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने 15 दिन में विवेचना पूर कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। भूपेंद्र की हत्या 17 सितंबर को पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर गला दबाकर कर दी थी। पहले पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने दोनों को जेल भेजकर विवेचना शुरू की। अब पुलिस ने चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी में 35 वर्षीय भूपेंद्र की 17 सितंबर की रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। भूपेंद्र शराब पीने का आदी था और उसकी पत्नी राजकुमारी से उसका आए दिन विवाद होता था। भूपेंद्र बाहर नौकरी करता था। राजकुमारी के पड़ोसी बलवीर से अवैध संबंध हो गए थे। भूपेंद्र 12 सितंबर को ही नौकरी से घर आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। भूपेंद्र शराब पीकर राजकुमारी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

17 सितंबर की रात वह शराब पीकर घर आया तो राजकुमारी से विवाद हो गया। कुछ ही देर में वह अपने कमरे में चला गया। राजकुमारी ने मौका पाकर अपने प्रेमी बलवीर को बुला लिया। दोनों ने गला घोंटकर भूपेंद्र की हत्या कर दी। बाद में शोर मचा दिया था कि भूपेंद्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। शोर शराबा सुनकर पहुंचे लोग उसे राजकीय मेडिकल कालेज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गुड्डी देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुलिस भी आत्महत्या मान रही थी। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने बलवीर व उसकी प्रेमिका राजकुमारी को शेखूपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने के बाद विवेचना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना समाप्त करते हुए दोनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed