फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhupal won the long race, Alam won the sprint and Nadeem won the long jump.

Budaun News: भूपाल ने लंबी दौड़ जीतीं, फर्राटा में आलम और लंबी कूद में नदीम ने मारी बाजी

Fri, 10 Oct 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhupal won the long race, Alam won the sprint and Nadeem won the long jump.
बिसौली में खेल के मैदान में दौड़् लगाते प्रतिभागी छात्र। संवाद
बदायूं। मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के मैदान पर चल रही जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भूपाल कुमार ने 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नदीम अब्बास ने लंबी कूद में बाजी मारी।
विज्ञापन

इसके अलावा 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मदन लाल इंटर कॉलेज के आलम अली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के अभिषेक यादव द्वितीय और एसके इंटर कॉलेज के सौरभ तृतीय रहे। संचालन जिला सह क्रीड़ा सचिव ओमवीर यादव ने किया। विजेता खिलाड़ियों को नगर पंचायत मुड़िया की चेयरमैन अनुपमा पाठक एवं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अमित पाठक ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर डीआईओएस लालजी यादव, राजकमल गुप्ता, राकेश शर्मा, सविता शर्मा, प्रियंका शर्मा, अभय सिंह, प्रधानाचार्य करतार सिंह, मनोज गंगवार, प्रवक्ता दिनेश पाल प्रधान लिपिक, सुमित पाठक, अनिल आर्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed