{"_id":"6965517ceea3e2ba8f0d0b0e","slug":"bhartiya-kisan-union-mahashakti-organized-a-tricolor-march-and-submitted-a-memorandum-to-the-prime-minister-badaun-news-c-123-1-bdn1010-154850-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाकियू महाशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाकियू महाशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं में पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी
जरीफनगर। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना जरीफनगर से बदायूं जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंह पाल को सौंपा। इसमें सांसद, विधायकों की पेंशन बंद करने, यूरिया की उपलब्धता और गोवंशों को गोशाला भिजवाने समेत कई मांगें शामिल रहीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गए ज्ञापन में उठाई गई मांगों में पूर्व सांसद विधायकों की पेंशन बंद कराने, उत्तर प्रदेश पुलिस की पेंशन चालू कराने, पीआरडी होमगार्ड को 10 हजार रुपए प्रति महीना पेंशन देने, छुट्टा गोवंशों के लिए गोशाला बनवाने और सभी छुट्टा गोवंशों को गोशाला भिजवाने व देहात में 18 घंटे बिजली, यूरिया की कालाबाजारी रोकने आदि की मांगें शामिल हैं। उन्होंने सभी मांगों को न्यायोचित बताया है और इन मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, इंतजार अली मंडल अध्यक्ष, फिरासत अली मंडल उपाध्यक्ष युवा, अमित शर्मा जिला संगठन महामंत्री, मिथिलेश शास्त्री संभल जिला अध्यक्ष, चौधरी जितेंद्र सिरोही आदि मौजूद रहे।