फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beti Divas

आत्मरक्षा के गुर सिखा बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Beti Divas
प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर बिटिया दिवस पर ‘बेटियां बनें आत्मरक्षक’ कार्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सा, अग्निकांड और प्राकृतिक आपदाओं में घायलों की मदद करने आदि की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर बनकर दूसरों के लिए उदाहरण बनी हुई हैं। बच्चे शिक्षकों के अपार ज्ञान को अर्जित करें और नैतिकता से लोगों के जीवन को उदात्त और महान बनाएं। हमारी प्रार्थनाएं, संकल्प और श्रेष्ठकर्म राष्ट्रभक्ति का जज्बा बनाए रखते हैं। परिव्राजक सचिन देव ने कहा कि बालिकाएं हमारे देश का गौरव हैं। उनकी विलक्षण प्रतिभाएं श्रेष्ठ मार्गदर्शन कर दूसरों के भविष्य को संवारती हैं। बालिकाएं सराहनीय सेवाओं से ऊंचा आदर्श और पवित्र आचरण प्रस्तुत कर नया इतिहास रचें।
विज्ञापन

बेटियां बनें आत्मरक्षक कार्यक्रम में बालिकाओं को आग में फंसे लोगों को निकालना, जलने व झुलसने पर उपचार, डूबते हुए को बचाना, प्राथमिक उपचार देना, मरीज को ले जाना, हाथों की सीटें बनाना, पट्टियां बांधना, जंगलों और पहाड़ों पर शानदार जीवन जीने के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। इस मौके पर राजेश्वरी, गीता, विनीता, नेहा, प्रज्ञा, सुहानी, अर्चना, मोहिनी, दिपांशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed