फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BEO shut down two schools running without recognition

Budaun News: बिना मान्यता चल रहे दो स्कूल बीईओ ने बंद कराए

Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
BEO shut down two schools running without recognition
शेखूपुर में स्कूल को बीईओ ने कराया बंद।स्रोत-विभाग
बदायूं। बिना मान्यता चलते मिले दो स्कूलों को बीईओ ने नोटिस देकर बंद करा दिया है। तीन दिन में कागजात दिखाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जांच के दौरान अपार आईडी बनाने के नाम पर भी जिम्मेदारों द्वारा छात्रों से दो-दो सौ रुपये की उगाही करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रशांत कुमार को कई बार शिकायत मिली कि शेखूपुर क्षेत्र में बिना मान्यता के ही स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसके बाद शिकायत मिली कि स्कूल संचालक अपार आईडी बनाने के नाम पर बच्चों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी आधार पर बुधवार को उन्होंने शेखूपुर के एसएस मॉडल पब्लिक स्कूल को चेक किया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि स्कूल बिना मान्यता के ही संचालित है। बीईओ को निरीक्षण में विद्यालय में कोई भी पुरुष अध्यापक मौजूद नहीं मिला। केवल अप्रशिक्षित लड़कियां ही अध्यापन कराती हुईं मिलीं। उनसे जब विद्यालय के प्रबंधक के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। बीईओ ने स्कूल को बंद करने का नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी दस्तावेज देने को कहा है। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि अपार आईडी के नाम पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक दो-दो सौ रुपये प्रति छात्र ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक मान्यता पर दो जगह चलते मिले स्कूल, एक कराया बंद

बुधवार को बीईओ ने नेहरू पब्लिक स्कूल शेखूपुर और न्यू नेहरू पब्लिक स्कूल शेखूपुर और एमडी पब्लिक स्कूल शेखूपुर विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें न्यू नेहरू पब्लिक स्कूल की मान्यता एक जगह की थी, जबकि इस नाम से दो जगह स्कूल चलता मिला। इसमें एक शेखूपुर के अंदर और दूसरा किशननगर में है। विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर समस्त कागजात सहित जवाब मांगा है। बीईओ ने मौजूद स्टाफ को एक विद्यालय बंद करने का आदेश दिया। साथ ही तीन दिन में दोनों स्कूलों से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा।



शेखूपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एसएस मॉडल पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया। उसे तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एक मान्यता पर दो स्कूल चलते मिले, जिसमें से एक को बंद कराया गया है। - प्रशांत कुमार सिंह, बीईओ, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed