फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Super Indian team won the match by 12 runs

Budaun News: बेहटा सुपर इंडियन टीम ने 12 रनों से जीता मैच

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Behta Super Indian team won the match by 12 runs
विजेता टीम के दुष्यंन शाक्य को मैन ऑफ द मैन देते आयोजक। संवाद
दुष्यंत शाक्य को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहटा सुपर इंडियन और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा सुपर इंडियन टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की। दुष्यंत को मैन ऑफ द का पुरस्कार दिया गया।
सुपर इंडियन टीम के कप्तान प्रद्युमन पुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाए। जिसमें कप्तान प्रद्युमन पुरी ने 12, दुष्यंत ने 20, विजय ने 16, शोभित और गौरव ने 11-11 रन का योगदान दिया। बेहटा चैलेंजर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगतपाल, रवित शर्मा ने दो-दो, डब्लू ठाकुर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 108 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम 95 रनों पर ढेर हो गई। मोहन ने 25, राजीव ने 15, संदीप पांडे ने नौ रनों का योगदान दिया। सुपर इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान प्रद्युमन ने चार विकेट चटकाए। इस प्रकार बेहटा सुपर इंडियन टीम को 12 रनों से विजयी घोषित किया गया। दुष्यंत शाक्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर राजेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, गौरव पुरी, सुमित गुप्ता, बाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed