फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behta Champions reached the semi-finals after defeating Royal Riders

Budaun News: रॉयल राइडर्स को हराकर सेमीफाइनल पहुंचा बेहटा चैंपियंस

Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Behta Champions reached the semi-finals after defeating Royal Riders
आर्यन को मै​न ऑफ द मैच देते मैच के आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा चैंपियंस और बेहटा रॉयल राइडर्स टीम के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें बेहटा चैंपियंस टीम ने बेहटा रॉयल राइडर्स को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

बेहटा चैंपियंस के कप्तान कौशिक पुरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बेहटा रॉयल राइडर्स की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 60 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें कप्तान प्रद्युम्न पुरी ने 14, सौरभ ने नौ, कुलदीप ने 10 रन बनाए। बेहटा चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान कौशिक पुरी तीन, मोनिस ने चार, अजय ने दो और आर्यन ने एक विकेट लिया। इसके बाद 61 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैंपियंस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के कप्तान कौशिक पुरी ने 10, आर्यन ने 54, प्रियांशु ने चार रन बनाए। इस प्रकार बेहटा चैंपियंस टीम को चार विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम के उप कप्तान आर्यन को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ठाकुरदास कोहली, समोद पूरी, ईशू मिश्रा, देवा गुप्ता, लालमन कोहली, सुमित गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सोनू पूरी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed