फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Champions beat Blue Caps by six wickets

Budaun News: बेहटा चैंपियंस ने ब्लू कैप्स को छह विकेट से हराया

Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Behat Champions beat Blue Caps by six wickets
आर्यन को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा चैंपियंस ने बेहटा ब्लू कैप्स को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बेहटा चैंपियन टीम के कप्तान कौशिक पुरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का फैसला किया। बेहटा ब्लू कैप्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसमें अरुण ने 10, दुर्गेश वाष्र्णेय ने 29, डब्लू ठाकुर ने 11, प्रियांशु वाष्र्णेय ने 18 रन का योगदान दिया। बेहटा चैंपियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने तीन, आर्यन ने दो, कौशिक और मनीष ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 128 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा चैंपियन ने आठ ओवरों में लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इसमें मोनिस ने 10, कौशिक पुरी ने 13, आमिर ने 47 और आर्यन ने 37 रन बनाए। बेहटा चैंपियंस की ओर से 37 रन की आतिशी बल्लेबाजी और दो विकेट लेने पर आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, योगेश पुरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता, अंकित शर्मा, योगेश पाली, नत्थूलाल गुप्ता, सनी पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी, संदीप पुरी, शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता, संदीप पुरी, पंकज गुप्ता, धीरेंद्र शाक्य, जयप्रकाश शाक्य, गोपाल, जयकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed