{"_id":"66bd28cf4c2a2f061b0b5234","slug":"before-shivteras-crowd-of-kanwariyas-gathered-again-at-kachla-ghat-badaun-news-c-123-1-sbly1035-124160-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवतेरस से पहले कछला घाट पर फिर जुटी कांवड़ियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवतेरस से पहले कछला घाट पर फिर जुटी कांवड़ियों की भीड़
Thu, 15 Aug 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त। संवाद
उझानी/ कछला। सावन के शुक्ल पक्ष के शिवतेरस पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को कछला घाट पर सैकड़ों टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। पूजन के बाद कांवड़िये शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े।
बता दें कि शुक्रवार को शिवतेरस मनाई जानी है। इसको लेकर शिवभक्त बड़ी संख्या में अपने आराध्य पर जलाभिषेक करने के लिए निकल चुके हैं। वहीं कांवड़ियों से गंगाघाट पूरे दिन आस्था से सराबोर दिखा। टोलियों में शामिल कांवड़ियों ने गंगा स्नान के बाद घाट पर ही कांवड़ पूजन किया। घाट पर काफी भीड़भाड़ रही। टोलियों के साथ हाईवे से होकर निकले कांवड़िये कलाकारों के साथ थिरकते दिखे। एक ओर भोले के भजन तो दूसरी तरफ जयकारे भी लगे। बरेली की टोली में शामिल हरिओम ने बताया कि वह शिवतेरस पर शहर के ही मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को रक्षाबंधन होने की वजह से अधिकतर कांवड़िये शुक्रवार को ही जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए गंगाघाट पर बृहस्पतिवार को भारी संख्या में शिवभक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। गंगाघाट के दुकानदारों में चंद्रपाल ने बताया कि प्रसाद अैर कांवड़ आदि का स्टॉक कर लिया गया है। ताकि बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक सामान की कमी न पड़े। नगर पंचायत कर्मियों ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।