फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Basic smart class in school Exemplary introduction: DM

बेसिक स्कूल में स्मार्ट क्लास की  शुरूआत अनुकरणीय:डीएम

Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Basic smart class in school Exemplary introduction: DM
बेसिक स्कूल में स्मार्ट क्लास की  शुरूआत अनुकरणीय:डीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोठा स्कूल में कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
 बेसिक शिक्षा के इतिहास में नए आयाम स्थापित करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में सोमवार को नव विकसित कंप्यूटर प्रयोगशाला व स्मार्ट क्लास प्रारंभ की गई। डीएम पवन कुमार ने इसका उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय की ओर से प्रथम बार प्रकाशित गोठा संकल्प नामक पुस्तिका का सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा शशि देवी शर्मा के साथ विमोचन किया। 

डीएम कुमार ने कहा कि एक नई पहल है। इससे विद्यार्थियों को वस्तु स्थिति के अनुसार शिक्षण में मदद मिलेगी। साथ ही नवाचार व आधुनिक जानकारियां भी बच्चें हासिल करेंगे। कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को केवल साक्षर बनाने का ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। बल्कि बच्चे का समग्र विकास हो। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में अपने आप को सामुदायिक सहभागिता की मिसाल के रूप में स्थापित किया है। इसके लिए विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति व ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। इससे पूर्व शिक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय व रामकटोरी को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय, बीईओ उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने भी विचार रखे। उसहैत चेयरमैन गौरव कुमार ने स्कूल को इन्वर्टर बैटरी प्रदान करने की घोषणा की देवकीनंदन सेनानी विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को एक-एक लंच बॉक्स दिया गया। पोशाकी लाल वार्ष्णेय नेे विद्यालय को कंप्यूटर की पुस्तकें भेंट की। बच्चों ने मां तुझे सलाम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इस मौके पर सुधा सिंह, गोपाल सिंह, विद्या देवी, सुनीता मिश्रा, महेश चंद्र पाठक, तेजपाल सिंह, वेदपाल सिंह, कृपाल सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, गुरवचन सिंह, योगेश दुबे, गजेंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह चौहान, प्रगति कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed