फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly Mathura highway echoed with the chants of Har Har Mahadev

Budaun News: हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा बरेली मथुरा हाईवे

Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Mathura highway echoed with the chants of Har Har Mahadev
कछला से कांवड़ सजाकर हाईवे से गुजरते बरेली के कांवड़िये। संवाद
बदायूं। तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोली शुक्रवार को गंगा जल लेने के लिए निकल पड़ी हैं। बरेली से कछला गंगा घाट तक कांवड़ियों का रेला देखने को मिला है। यह सिलसिला सोमवार तक बन रहेगा। शिवभक्तों का कछला घाट पर पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम से कांवड़ यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन


महीने भर चलने वाली कांवड़ यात्रा का दूसरा पड़ाव सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ पूरा हो गया। जलाभिषेक का अगला पड़ाव 21 को शिवरात्रि के रूप में पूरा हो गया। तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। आने वाले दोनों सोमवार को जलाभिषेक करने की तैयारियों में जुटे शिवभक्तों ने अपनी-अपनी सुविधा के अनुरूप कांवड़ यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कछला गंगाघाट से कांवड़ यात्रा शुरू करने वाले कांवड़िया छोटी काशी के रूप में विख्यात गोला गोकर्णनाथ, शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली, बरेली में आंवला के पास गौरी शंकर मंदिर के अलावा बदायूं जिले के मंदिरों में भी जलाभिषेक करते हैं। शुक्रवार को कछला घाट पर आने वाले कांवड़ियों की संख्या में अचानक से इजाफा हो गया।

कछला से कांवड़ सजाकर हाईवे से गुजरते बरेली के कांवड़िये। संवाद

कछला से कांवड़ सजाकर हाईवे से गुजरते बरेली के कांवड़िये। संवाद

कछला से कांवड़ सजाकर हाईवे से गुजरते बरेली के कांवड़िये। संवाद

कछला से कांवड़ सजाकर हाईवे से गुजरते बरेली के कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed