{"_id":"611c0fb78ebc3e42d14698db","slug":"bar-counsil-badaun-news-bly4566885124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही वकीलों को और अधिक सहूलियतें दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही वकीलों को और अधिक सहूलियतें दिलाएंगे
विज्ञापन
बिल्सी में बार सभागार का शुभारंभ करते यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन शिरीष मेहरोत्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। मंगलवार को तहसील परिसर में बने नवनिर्मित बार सभागार का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वकीलों की समस्याओं का निस्तारण जल्द हो सके, इसके लिए तहसील बिल्सी में शीघ्र ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वकीलों को और अधिक सहूलियतें मिलें।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि जिन वकीलों का निधन हो चुका है उनको पहले डेढ़ लाख रुपया दिया जाता था। अब उसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इसके लिए उस अधिवक्ता का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबद्ध होना और बार सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन विवेक राठी ने किया। तहसील बार के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, योगेश बिसारिया, मुनीश सक्सेना, अरविंद शाक्य, अखिलेश सक्सेना ने युवा अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली परेशानियों को रखा। श्री मेहरोत्रा ने आश्वासन दिया कि उनका शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह, हेमेंद्र सिंह, विजेंद्र भानु सिंह, रामनिवास यादव, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद