फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Balkrishna Laddu Gopal's sixth festival celebrated

Budaun News: बालकृष्ण लड्डू गोपाल का मनाया छठी महोत्सव

Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Balkrishna Laddu Gopal's sixth festival celebrated
लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में लड्डू गोपाल की छठी मनाते भक्त। स्रोत: पुजारी
बदायूं। शहर के मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले के लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को बालकृष्ण लड्डू गोपाल का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

सुबह मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने विधि-विधान के साथ लड्डू गोपाल को नवीन वस्त्र और आभूषण पहनाए। साथ ही काजल व फूलों से सजाकर मंगला आरती उतारी गई। दोपहर को भगवान को कढ़ी-भात और विभिन्न मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के मोहल्लों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर, रितेश रस्तोगी, अनिल वर्मा, वंश कृष्णा रस्तोगी, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed