फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun player wins 400 meter race

Budaun News: 400 मीटर दौड़ में बदायूं के खिलाड़ी ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Badaun player wins 400 meter race
डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं की गुंजा प्रथम, शैंकी द्वितीय और बरेली की चाहत शर्मा
बदायूं। पुलिस परेड ग्राउंड पर चल रही 69वीं मंडलीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ के अलावा हैमर थ्रो, गोला फेंक, भाला फेंक आदि स्पर्धा कराई गई। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर फाइनल दौड़ में बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज के आलम अली ने प्रथम स्थान हासिल किया। पूरनपुर के के सरस्वती विद्या मंदिर के हरीश चंद्र ने द्वितीय और शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


हैमर थ्रो अंडर-17 बालक वर्ग में बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज के युग बाबू ने द्वितीय और पीलीभीत के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के अनूप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक अंडर-19 बालक वर्ग में मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली के तर्वशु चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज बदायूं के दीपांशु शर्मा द्वितीय और शाहजहांपुर के स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के रजत ने तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग में पीलीभीत के पूरनपुर के जीआईसी के समीर प्रथम, बरेली के कमला देवी इंटर कॉलेज के संजीव कुमार द्वितीय और प्रमोद इंटर कॉलेज के सहसवान युग बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव, संदीप भारती, राम सहाय बिंद, गुलनवाज आलम, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
सूर्य ने दिखाई भाला फेंक में चमका
- भाला फेंक अंडर-19 बालक वर्ग में बदायूं के कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के सूर्य प्रकाश ने प्रथम, शाहजहांपुर का आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के अक्षय प्रताप सिंह ने द्वितीय और बदायूं के बिसौली में स्थित मदनलाल इंटर कॉलेज के मोहम्मद अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डिस्कस थ्रो में गुंजा ने पाया पहला स्थान
-डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं के राजा राम महिला इंटर कॉलेज की गुंजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बदायूं के सहसवान में स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के शैंकी ने द्वितीय और बरेली के फरीदपुर में स्थित किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज के चाहत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

--------

डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं की गुंजा प्रथम, शैंकी द्वितीय और बरेली की चाहत शर्मा

डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं की गुंजा प्रथम, शैंकी द्वितीय और बरेली की चाहत शर्मा

डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं की गुंजा प्रथम, शैंकी द्वितीय और बरेली की चाहत शर्मा

डिस्कस थ्रो अंडर-14 बालिका वर्ग में बदायूं की गुंजा प्रथम, शैंकी द्वितीय और बरेली की चाहत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed