{"_id":"66ac14299ffa045f230046a4","slug":"badaun-mp-raised-demand-in-parliament-to-run-lucknow-delhi-train-badaun-news-c-123-1-sbly1001-123423-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं सांसद ने लखनऊ, दिल्ली ट्रेन चलाने की संसद में उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं सांसद ने लखनऊ, दिल्ली ट्रेन चलाने की संसद में उठाई मांग
Fri, 02 Aug 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
आदित्य यादव सांसद।
बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को संसद में बदायूं से लखनऊ व दिल्ली तक ट्रेन चलाने की मांग उठाई। उन्होंने करीब दो मिनट 15 सेकंड में अपनी बात रखी।
सांसद ने कहा कि बदायूं के करीब 70 हजार लोग दिल्ली में रहते हैं। काफी संख्या में फैक्ट्री से लेकर रेहड़ी, टेक्सटाइल्स आदि का काम बदायूं के लोग दिल्ली में करते हैं। ऐसे में बदायूं से दिल्ली और दिल्ली से बदायूं रेल सेवा की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग बदायूं वासियों की 10 से 15 साल पुरानी है।
वहीं, बदायूं से लखनऊ के लिए भी ट्रेन संचालित की जाए। जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा बदायूं, उझानी, सहसवान होते हुए बबराला (गुन्नौर) तक भी ट्रेन का संचालन किया जाए। उन्होंने कहा ट्रेन और प्लेटफार्म में महंगे दाम में पानी की बोतल बेची जा रही है। इस पर जल्द ही अंकुश लगे।
विज्ञापन
मैं युवा हूं आप से काफी कुछ सीखने को मिलेगा
-सांसद आदित्य यादव ने अंत में रेल मंत्री से कहा कि मैं आपको काफी देर से देख रहा था, कई बार आपने कलम को उठाकर डायरी में प्वांइट को नोट किया है। मैं युवा हूं, आपसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आप उस कलम को उठाकर मेरी इन मांगों को लिख लेंगे, तो एक संतुष्टि दिल को हो जाएगी।
मैनपुरी से बदायूं होते हुए गजरौला तक रेल चलवाने की मांग
-आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में मैनपुरी से एटा, कासगंज,बदायूं, संभल होते हुए गजरौला तक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी। जो अभी तक नहीं चल सकी है। अगर उनको संचालित कराया जाए, तो इन सभी जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।