फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun club Mnega International Yoga Day

बदायूं क्लब में मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Sun, 14 Jun 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 14 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य स्तर पर मनाने के लिए जिले की कई संस्थाओं ने आपस में सामंजस्य बनाकर आयोजन में सहयोग को रणनीति तैयार की है। बदायूं क्लब में इस कार्यक्रम को रखा जाएगा।

विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, आरएसएस, बदायूं क्लब, गायत्री परिवार, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र/शिक्षक संघ, रुहेलखंड स्नातक संघ, अधिवक्ता संघ, आजाद हिंद वाहिनी, नव क्रांति दल, श्रीकृष्ण सेना, प्रशिक्षु शिक्षक संघ ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने को रणनीति बनाई। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी वी. ज्ञानेंद्र की अध्यक्षता में योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई। स्वाभिमान न्यास के प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव ने कहा कि व्यवस्था के लिए सभी संगठनों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां संभालने का भरोसा दिलाया है। प्रचार और संपर्क समिति का गठन किया गया है। अध्यक्षता कर रहे वी ज्ञानेंद्र ने शहर में प्रचार सामग्री को समुचित स्थानों पर लगाए जाने को प्रस्ताव रखा। स्नातक संघ के मृदुलेश यादव ने संकल्प पत्रक की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जितेंद्र यादव ने कहा कि संबंधित संगठन प्रचार के लिए अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिलीप कुमार पाठक, दिलीप गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, संजीव मिश्रा, उदयभान, रामप्रकाश, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, गुड्डू सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed