फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby's Cries Echo in Ambulance: Mother Gives Birth Before Reaching CHC

Budaun News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, सीएचसी पहुंचने से पहले दिया शिशु को जन्म

Wed, 13 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Baby's Cries Echo in Ambulance: Mother Gives Birth Before Reaching CHC
बिल्सी सीएचसी पर भर्ती जच्चा-बच्चा। संवाद
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचने से पहले ही एक प्रसूता का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में कराया गया। प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दबिहारी निवासी रेखा पत्नी राहुल कुमार को मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई और एंबुलेंस में ही प्रसव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टाफ नर्स लता सक्सेना ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं एनबीएसयू स्टाफ प्रतीक्षा भारद्वाज ने नवजात शिशु की देखरेख करते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि समय रहते स्वास्थ्य टीम द्वारा सही निर्णय लेने के कारण सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed